• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चाइना मास्टर्स: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे दांबी श्रीकांत, महिला एकल में भारत की चुनौती समाप्त

China Masters: Kidambi Srikanth reaches quarter-finals; Indias challenge in women singles ends - Badminton News in Hindi

शेन्जेन । भारत के किदांबी श्रीकांत ने गुरुवार को चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। श्रीकांत ने दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी कनाडा के विक्टर लाई को हराया। पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी श्रीकांत ने शेन्जेन एरिना में पिछले दो बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विक्टर लाई को सीधे गेम में 21-18, 21-19 से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत के बाद श्रीकांत ने चीन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने शुरुआती राउंड में चीनी ताइपे के वर्ल्ड नंबर 21 ची यू-जेन को सिर्फ 35 मिनट में 21-16, 21-15 से हराया। उनका सामना हांगकांग के ली चेउक यियू से होगा, जिन्होंने राउंड ऑफ 16 में वर्ल्ड नंबर 9 टोमा पोपोव को हराया था। यह इस सीजन का श्रीकांत का दूसरा क्वार्टर फाइनल है। इससे पहले पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 जून में यूएस ओपन में रनर-अप रहे थे।
इस बीच, तन्वी शर्मा टोमोका मियाजाकी से 17-21, 21-18, 16-21 से हारकर बाहर हो गईं। तन्वी की हार के साथ ही महिला एकल में भारत की चुनौती खत्म हो गई।
मिक्स्ड डबल्स में, ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो को भी ताइपे के लियू कुआंग हेंग और सू यिन-हुई के हाथों हार का सामना करना पड़ा। बाद में, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष डबल्स जोड़ी का मुकाबला फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव और टोमा जूनियर पोपोव से होगा।
वर्ल्ड नंबर 5 इंडियन मेन्स डबल्स जोड़ी ने मलेशिया के जुनैदी आरिफ और कांग खाई जिंग को 40 मिनट में 21-11 और 21-16 से हराकर शुरुआत की।
बुधवार को, देविका सिहाग महिला एकल से बाहर हो गईं, उन्हें बुल्गारिया की कालोयाना नलबांटोवा से 21-18, 21-15 से हार का सामना करना पड़ा।
मिक्स्ड डबल्स में, रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गड्डे को चीनी ताइपे के वू गुआन शुन और ली चिया सिन ने 21-16 और 21-18 से हराया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-China Masters: Kidambi Srikanth reaches quarter-finals; Indias challenge in women singles ends
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: china masters, kidambi srikanth, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved