• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिंधु जीत सकती हैं ओलम्पिक स्वर्ण : बिंद्रा

Bindra feels Sindhu can win India gold at Tokyo Olympics - Badminton News in Hindi

नई दिल्ली। भारत को एकल स्पर्धा में ओलम्पिक में स्वर्ण पदक दिलाने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने कहा है कि हाल ही में विश्व बैडमिंटन चैम्पियन बनी भारत की पी.वी. सिंधु ओलम्पिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत सकती हैं।

सिंधु ने रविवार को स्विट्जरलैंड के बासेल में खेली गई विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हरा इतिहास रचा। सिंधु विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी हैं।

बिंद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। यह भारत के लिए बेहतरीन दिन। मैं आश्वस्त हूं कि इससे सिंधु को विश्वास मिला होगा कि वह टोक्यो में भी स्वर्ण पदक जीत सकती हैं। मैं उन्हें और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं।’’

रियो ओलम्पिक-2016 और विश्व चैम्पियनशिप-2018 के फाइनल में सिंधु को मात दे रजत पदक तक रोकने वाली स्पेन की कैरोलिना मारिन ने ट्वीट किया, ‘‘आप पर गर्व है। आप वकाई में सोना हो।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bindra feels Sindhu can win India gold at Tokyo Olympics
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: abhinav bindra, pv sindhu, tokyo olympics, badminton world championships, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved