• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अपनों के ही खिलाफ खेलने को तैयार ये क्रिकेटर

ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच गुरुवार को खेला जाएगा। इस श्रृंखला में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा अपनों के खिलाफ ही खेलते नजर आएंगे। दरअसल, ख्वाजा का जन्म पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुआ था लेकिन 25 साल पहले उनका परिवार पाकिस्तान छोडक़र सिडनी में आ बसा था। तब ख्वाजा सिर्फ साढ़े चार साल के थे। ख्वाजा पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एक टी20 मैच ही खेला है वो भी इसी साल भारत में हुए टी20 विश्व कप में। ख्वाजा के लिए उनका पाकिस्तान से रिश्ता काफी अहम है। हालांकि वे 2008 के बाद से पाकिस्तान में रह रहे अपने रिश्तेदारों से मिलने नहीं गए हैं। ख्वाजा से जब पूछा गया कि क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेलना उनके लिए खास पल होगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वे इस श्रृंखला को इस तरीके से नहीं देख रहे हैं लेकिन उनके माता-पिता तारिक और फोजिया के लिए यह बड़ पल हो सकता है। ख्वाजा ने कहा कि वे लोग वहां पले-बढ़े हैं। हां मैं वहां पैदा हुआ हूं इसलिए यह मेरे करीब है। यह मेरा एक बड़ा हिस्सा है। मेरे माता-पिता ऑस्ट्रेलिया के हैं लेकिन वे दिल से पाकिस्तानी भी हैं।
-> वार्नर ने जमाया शतक, सिर्फ 2 भारतीय दिग्गजों से पीछे, देखें टॉप-10

यह भी पढ़े

Web Title-Usman Khawaja reaction about first test against pakistan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: usman khawaja, first test, pakistan, australia, brisbane, sydney, urdu, islamabad, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved