• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरमनप्रीत कौर के दम पर BBL में जीती सिडनी थंडर

Sydney Thunder beat Melbourne Stars in BBL, Harmanpreet Kaur stars - Cricket News in Hindi

अल्बरी (ऑस्ट्रेलिया)। भारत की टी20 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने दम पर सिडनी थंडर टीम को महिला बिग बैश लीग (बीबीएल) में मेलबोर्न स्टार्स के खिलाफ शानदार जीत दिलाई। अल्बरी के लेविंग्टन स्पोट्र्स क्लब मैदान पर खेले गए इस मैच में हरमनप्रीत की शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर सिडनी थंडर ने मेलबोर्न स्टार को आठ विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेलबोर्न स्टार्स टीम ने 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए थे। इसमें सिडनी थंडर के लिए हरमनप्रीत ने सबसे अधिक चार विकेट हासिल किए। इसके बाद हरमनप्रीत ने 21 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 30 रन बनाकर सिडनी थंडर की जीत में अहम भूमिका निभाई। टीम ने मेलबोर्न स्टार की ओर से दिए गए 117 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवरों में केवल दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस मैच में हरमनप्रीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। महिला बिग बैश लीग की मौजूदा विजेता टीम सिडनी थंडर ने इस साल जून में 2016-17 सत्र के लिए हरमनप्रीत के साथ करार किया था। हरमनप्रीत इस टूर्नामेंट में खेलने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं।
(IANS)
मार्टिन गुप्टिल आए 10वें स्थान पर, विराट कोहली हैं...

यह भी पढ़े

Web Title-Sydney Thunder beat Melbourne Stars in BBL, Harmanpreet Kaur stars
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sydney thunder, melbourne stars, bbl, harmanpreet kaur, big bash league, t20 tournament, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved