• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

HIL-5 : दबंग मुंबई ने रांची रेज को ड्रा पर रोका

मुंबई। देश के अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निकिन थिमैया के आखिरी क्षणों में किए गए गौल की बदौलत दबंग मुंबई ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के अपने पहले मैच में शनिवार को पूर्व चैम्पियन रांची रेज को 3-3 से ड्रा पर रोक लिया। यहां महिंद्रा हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई मैच समाप्त होने से पहले आखिरी मिनट तक रांची से 1-3 से पीछे चल रही थी, लेकिन थिमैया ने आखिरी मिनट में फील्ड गोल कर मुंबई को हार से बचा लिया।

उल्लेखनीय है कि एचआईएल में फील्ड गोल को दो गोल माना जाता है। इससे पहले मैच के तीनों गोल तीसरे क्वार्टर में आए। सिमरनजीत सिंह ने 32वें मिनट में शानदार फील्ड गोल करते हुए रांची को 2-0 की बढ़त दिला दी थी। पांच मिनट बाद ही मैच के 37वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर मुंबई का पहला गोल दागा और स्कोर 1-2 कर लिया।

[@ इस मामले में महेला जयवर्धने नं.1, ये हैं टॉप-10 बल्लेबाज]

यह भी पढ़े

Web Title-HIL-5 : Dabang Mumbai stops Ranchi Rays on draw
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hil-5, dabang mumbai, ranchi rays, hockey india league, penalty corner, florian fuchs, draw, harmanpreet singh, cristopher ruhr, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved