• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

LOC पर पाक गोलीबारी से युवक की मौत

youth dies in pakistan firing on LOC - Jammu News in Hindi

जम्मू। पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय ठिकानों पर शुRवार की शाम की गई अकारण गोलाबारी के बाद जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा, पाकिस्तानी सेना ने पुंछ क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की चौकियों पर स्वचालित, छोटे हथियारों और मोर्टार से शाम 4.55 बजे अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने इसका प्रभावी जवाब दिया। इलाके में भारी गोलीबारी जारी है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि गोलीबारी में एक युवक तनवीर अहमद (15) घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। पाकिस्तानी जवानों ने गुरूवार को भी जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। (आईएएनएस)

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

यह भी पढ़े

Web Title-youth dies in pakistan firing on LOC
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: youth, death, pakistan, firing, loc, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jammu news, jammu news in hindi, real time jammu city news, real time news, jammu news khas khabar, jammu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved