बलिया। भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर बहुत जल्द भारत का हिस्सा बनेगा। इसके लिए भारत को एक मिशन बनाकर बलूचिस्तान के अधिकारों का खुलकर समर्थन करना चाहिए।
आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम रसड़ा स्थित श्रीनाथ बाबा रोट पूजन समारोह में शिरकत से इतर संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि कश्मीर समस्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। अगर जवाहरलाल नेहरू की जगह सरदार पटेल को कश्मीर का जिम्मा दिया गया होता तो यह समस्या पैदा ही नहीं होती। उन्होंने कहा कि भारत के लोग धैर्य रखें। पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर बहुत जल्द भारत का हिस्सा होगा।
पश्चिम बंगाल में छठे चरण के मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक 65.30% मतदान
राष्ट्र में आपातकाल जैसी स्थिती, केंद्र कि क्या योजना है : सुप्रीम कोर्ट
मरीजों की हो रही मौतों से घबराया बेटा, पिता को अस्पताल से निकाल ले गया घर
Daily Horoscope