• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जब प्रिंसीपल ने विधायक को याद दिलाया पुराना वादा...

When Principal reminded old promise to the MLA - Kangra News in Hindi

कांगड़ा। ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन व स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रिंसीपल के बीच एक- दूसरे को गलत ठहराने को लेकर तकरार बढ़ गई है। दरअसल स्कूल में आयोजित सालाना समारोह में उस समय विचित्र स्थिति पैदा हुई, जब प्रिंसीपल अटवाल ने अपने संबोधन के दौरान विधायक को उनकी 2014 की घोषणा याद दिलाई। अटवाल ने कहा कि दो साल पहले आयोजित वार्षिक समारोह में विधायक ने जो घोषणा की थी, उसका आज तक पैसा नहीं मिला। उस समय विधायक ने एलान किया था कि स्कूल को जल्द राशि मिल जायेगी, लेकिन इस मामले में कुछ नहीं हुआ। इधर, विधायक संजय रतन प्रिंसिपल के इस दावे को गलत ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कभी भी ऐसी घोषणा नहीं कि जिसे पूरा नहीं किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि दो साल पहले उन्होंने विधायक निधि से 11 हजार रुपये देने की घोषणा की थी और उन्होंने स्कूल को पांच हजार रुपये अधिक भेजे। हालांकि स्कूल की तरफ से दो हजार की मांग की गई थी। विधायक ने कहा कि स्कूल का भी दायित्व बनता है कि वह एसडीएम आफिस से संपर्क साधे व पता करे। स्कूल तक पैसा पहुंचाना विधायक का काम नहीं। अब विधायक व स्कूल के प्रिंसीपल के अपने -अपने दावों को लेकर नगर में खूब चरचा हो रही है।
चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद

यह भी पढ़े

Web Title-When Principal reminded old promise to the MLA
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: principal, reminded, promise, mla, kangra, himachal news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kangra news, kangra news in hindi, real time kangra city news, real time news, kangra news khas khabar, kangra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved