• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इटली मूल के राजस्थानी विद्वान डॉ. एल.पी. तैस्सितोरी को श्रद्धांजलि

tribute to Rajasthani scholar Dr LP Tassitori of Italy origin - Bikaner News in Hindi

सादूल (बीकानेर)। राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट, बीकानेर के तत्वावधान में इटली मूल के राजस्थानी विद्वान डॉ. एल.पी. तैस्सितोरी की 126वीं वर्षगांठ पर स्थानीय म्यूजियम परिसर डॉ. तैस्सितोरी की मूर्तिस्थल पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर कवि-कहानीकर राजेंद्र जोशी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कहानीकार-व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध संगीतज्ञ डां. मुरारी शर्मा, समाजसेवी जमनादास सेवग के साथ कार्यक्रम के आरंभ में सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, साहित्यकारों एवं शोधार्थियों ने डॉ. तैस्सितोरी की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बुलाकी शर्मा ने कहा कि इटली निवासी विद्वान डॉ. तैस्सितोरी बीकानेर में रहते हुए राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, साहित्य तथा पुरातत्व संबंधी शोध कार्य में तत्पर रहे। डॉ. शर्मा ने कहा कि उन्होंने यहां के ऐतिहासिक साहित्य हस्तलिखित ग्रंथ, शिलालेख एवं जैन साहित्य को एक सूत्र में पिरो कर साहित्य मर्मज्ञों के लिए प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कवि कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि बीकानेर के भ्रमण और यहां के इतिहास को पढऩे से स्पष्ट हो गया कि यहां साहित्यक जागरूकता वर्तमान में भी है और पूर्व में भी रही है। ऐसे में बीकानेर की माटी से प्रेरणा लेकर डॉ. तैस्सितोरी ने राजस्थानी भाषा के लिए कार्य किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. मुरारी शर्मा, समाजसेवी जमनादास सेवग, संस्कृतिकर्मी राजाराम स्वर्णकार, वरिष्ठ चित्रकार मुरली मनोहर माथुर, भगवान दास पडि़हार, बी.एल. नवीन, साहित्यकार मोईनुद्दीन कोहरी, महावीर इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष देवेन्द्र कोचर, पुरुषोत्तम सेवग सहित अनेक वक्ताओं ने भी विचार रखे। खास खबर Exclusive :यूपी की सियासत में अर्श पर बेटी,फर्श पर मां

यह भी पढ़े

Web Title-tribute to Rajasthani scholar Dr LP Tassitori of Italy origin
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tribute, rajasthani, scholar, dr lp tassitori, italy, origin, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved