• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

डिकॉय ऑपरेशन में तथाकथित डॉक्टर सहित तीन गिरफ्तार

झुंझुनूं । राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार शाम झुंझुनूं जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर डिकॉय ऑपरेशन कर एक तथाकथित डॉक्टर, एक स्वागतकर्ता एवं एक दलाल सहित तीन को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल 50 डिकॉय ऑपरेशन किए जा चुके हैं।

मिशन निदेशक नवीन जैन ने बताया कि लिंग जांच के बारे में झुंझुनूं में दो अलग-अलग स्थानों से सूचना मिली थीं। इन सूचनाओं का सत्यापन करने के बाद सोमवार को यह डिकॉय कार्रवाई की गई। पीसीपीएनडीटी टीम द्वारा गर्भवती महिला व सहयोगी महिला को सीकर जिले के दातारामगढ़ तहसील के मुन्डीयावास निवासी श्रवण जाट ने झुंझुनूं में आकर भू्रण लिंग जांच करवाने के लिए बुलाया। गर्भवती महिला व सहयोगी महिला, कथित डॉक्टर श्रवण जाट के साथ एक मकान पर गई। वहां श्रवण जाट ने बच्चों के लेपटॉप से गर्भवती महिला के भू्रण लिंग की जांच का नाटक कर 20 हजार रुपए ले लिए। भू्रण लिंग जांच बताते ही पीसीपीएनडीटी टीम ने काम में ली गयी सामग्री जब्त कर डिकॉय राशि के लिए दिए गए नोट बरामद कर लिए। 500-1000 के बंद नोट अवैध करार देने को अब कानून बदलेगी सरकार

यह भी पढ़े

Web Title-Three arrested including the so-called doctor in the operation decoy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: three, arrested, doctor, operation, decoy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved