• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चार्जिंग से फोन हटाते आया करंट, युवक की मौत

the young man death from Current in Dholpur - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। जिले के कंचनपुर थाना इलाके के धुरबास बालाजी थान पर करंट लगने से एक 38 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी के इलाज को लेकर वहां सात वर्ष से रुका हुआ था। प्रत्यक्षदर्शी श्रद्धालु राकेश ने बताया कि मृतक बिरजू गुर्जर निवासी तिल की मढैया बुलंदशहर उत्तर प्रदेश अपनी पत्नी नीतू का इलाज कराने के लिए पिछले सात वर्ष से धुरवास बालाजी थान पर रुका हुआ था। आज दोनों पति-पत्नी बाड़ी इलाके के लोक देवता विशनगिरी के दर्शनों के लिए जाने वाले थे। तभी अचानक हाई वोल्टेज का करंट विद्युत ट्रांसफार्मर में आ जाने से विद्युत तारों से चिंगारी निकलने लगी। आग को देखकर बिरजू अपने मोबाइल फोन को चार्जिंग से हटाने लगा। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। बिरजू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक को बालाजी पर मौजूद श्रद्धालु निजी वाहन की मदद से संैपऊ के सरकारी अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

[@ माता का चमत्कार: आपस में लड पडे थे पाक सैनिक.... ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-the young man death from Current in Dholpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: young man, death, current, dholpur, news of dholpur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved