• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आंसर की मामले में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

The answer in the case of two other accused arrested - Bhiwani News in Hindi

भिवानी । बीते 11 दिसंबर को एचएसएससी की परीक्षा में मिली अांसर की मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी अशोक कुमार और एसआईटी हैड डीएसपी विजय देशवाल ने बताया कि अंसर की आउट करने में जेबीटी अध्यापकों का गिरोह है। उन्होने बताया कि अभी तक कुल तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और दो-तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गौरतलब है कि 11 दिसंबर को एचएसएससी की क्लर्क की परीक्षा में आंसर की मिलने पर बीपीएस स्कूल से नरवाना क्षेत्र के घोघङिया निवासी परीक्षार्थी नरेंद्र को गिरफ्तार किया था। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि नरेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद डीएसपी विजय देशवाल के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। इसके बाद नरेंद्र को कोर्ट से चार दिन के रिमांड पर लिया गया। जिससे पुछताछ में पता चला कि नरेंद्र ने पास होने के लिए जीन्द जिला के काकङोद निवासी जेबीटी टीचर वीरेन्द्र उर्फ गुड्डू और रोहतक निवासी अनील पंघाल जो फिलहाल भिवानी की इन्द्रा कॉलोनी में रहता से मुलाकात की। उन्होने बताया कि 9 लाख रुपये में पेपर पास करवाने की साठगांठ हुई थी और एक लाख रुपये एडवांस में दिए थे। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी अनील पंघाल ने परीक्षा केंद्रों पर संचालक से सांठगाठ कर आंसर की अंदर जाकर नरेंद्र को देने का काम किया था। एसपी अशोक कुमार ने खुलासा किया कि आरोपी अनील पंघाल एक अच्छा शिक्षक है जो सरकारी अध्यापक तो नहीं बन पाया लेकिन रोहतक में यूनिवर्सल एकेडमी में पढाने का काम करता है। उन्होने बताया कि आरोपियों ने भिवानी शहर के सभी 10-12 परीक्षा केंद्रों पर संचालक से मिलकर करीब 40-50 परीक्षार्थियों से सांठगांठ की थी। उन्होने बताया कि सभी से आंसर की उपलब्ध कराने के लिए नौ लाख रुपये लेने थे और इसके लिए संचालक को 60 हजार रुपये देने की बात हुई थी। मोदी जी के लिए आए फूलों का क्या हुआ?

यह भी पढ़े

Web Title-The answer in the case of two other accused arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhiwani news, bhiwani, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhiwani news, bhiwani news in hindi, real time bhiwani city news, real time news, bhiwani news khas khabar, bhiwani news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved