• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रतिस्पर्धा की भावना लाना है उद्देश्य - देशवाल

The aim is to bring the spirit of competition - Deswal - Sonipat News in Hindi

सोनीपत। ग्रामीण प्रतिभा विकास समिति खेड़ी दमकन और साहिल विकलांग सहायतार्थ समिति दिल्ली के मुख्य संयोजक सतीश राज देशवाल ने कहा है कि हर बच्चा बन सकता है जीनियस प्रतियोगिता का मकसद बच्चों के अंदर आगे बढ़ने की भावना और प्रतिस्पर्धात्मक भाव लाने का है। आज के युवा को जितना परीक्षा से गुजारा जाएगा, वह उतना ही अधिक सक्षम बनकर देश के अच्छे नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। शनिवार को सोनीपत खण्ड में दसवीं शैक्षिक प्रतियोगिता हर बच्चा बन सकता है जीनियस के विजेताओं को मुख्य संयोजक सतीश राज देशवाल ने सात सरकारी एवं निजी विद्यालयों का दौरा करते हुए खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया | उन्होंने खंड स्तर में प्रथम स्थान पर रहे बजरंग विद्या मंदिर स्कूल सोनीपत में आठवी कक्षा के राकेश को टेबलेट, आठवी कक्षा के छात्र साहिल को साईकिल, 1 छत का पंखा, 1 प्रेस, 2 एजुकेशनल किट देकर सम्मानित किया । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कहा कि आज बढ़ती चकाचौंध में हमारा युवा ज्ञान के अभाव में दिशाहीन हो रहा है। वह जीवन में उचित मार्गदर्शन नहीं मिलने की सूरत में देश का अच्छा नागरिक बनने से महरूम रह सकता है। इसलिए उन्होंने युवाओं को प्रतिस्पर्धात्मक दौर के लिए तैयार करने के लिए हर बच्चा बन सकता है जीनियस को शुरू किया।

[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

यह भी पढ़े

Web Title-The aim is to bring the spirit of competition - Deswal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sonipat, sonipat news, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sonipat news, sonipat news in hindi, real time sonipat city news, real time news, sonipat news khas khabar, sonipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved