• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

केजरी का कैप्टन पर तंज, कहा-सिद्धू कांग्रेस के अघोषित CM कंडीडेट

अमृतसर। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निशाने पर अब नवजोत सिंह सिद्धू हैं। केजरीवाल ने कहा है कि सिद्धू ही कांग्रेस के अघोषित सीएम कंडीडेट हैं और उन्हें फिलहाल चुप बैठने की सलाह दी गई है।उन्होंने कहा सिद्धू कांग्रेस में हमारा डिप्टी सीएम का ऑफर ठुकराकर कांग्रेस की तरफ सीएम बनने गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्टन अमरिंदर से पांच सवाल भी पूछे। केजरीवाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि अब जाहिर हो चुका है कि सिद्धू कांग्रेस के अघोषित सीएम उम्मीदवार हैैं, तो ऐसे में कैप्टन साहब ने क्या झूठे वादे करने से पहले सिद्धू साहब से इस बात की अनुमति ली है। केजरीवाल ने आगे कहा यह सबको पता है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नाराज हैं। यही कारण है कि राहुल ने सिद्धू से मुख्यमंत्री पद का वादा किया है।
उन्होंने कहा कि कैप्टन कह रहे हैैं कि वह हर परिवार के 18 से 35 साल के युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे। पंजाब में लगभग 60 लाख परिवार हैैं। पूरे पंजाब में चार लाख सरकारी नौकरियां हैैं, फिर वह इतनी नौकरियां कैसे जुटाएंगे।
उन्होंने अमरिंदर से पूछा, आखिर जनता आप पर कैसे विश्वास करे।उन्होंने कहा कि इसके अलावा कैप्टन ने अपने शासनकाल में पेंशन स्कीम बंद कर दी थी। अब वह झूठे वादे कर रहे हैैं।
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लड़ाई भ्रष्टाचार और नशा बेचने वालों के खिलाफ है।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

यह भी पढ़े

Web Title-Sidhu Congress undeclared CM candidate said arvind kejriwal in amritsar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: navjot singh sidhu, congress, undeclared, cm candidate, arvind kejriwal, amritsar, punjab, punjab election, captain amrinder singh, aap, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved