• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हैरिटेज लुक के साथ करें जोधपुर का सौंदर्यीकरण : मुख्यमंत्री

should be made development and beautification in the Jodhpur : CM - Jodhpur News in Hindi

जयपुर/जोधपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि जोधपुर ऐतिहासिक और सुंदर शहर है। यहां का हैरिटेज बरकरार रखते हुए इसका विकास और सौंदर्यीकरण करवाया जाए।

राजे शनिवार को जोधपुर पुलिस लाइन सभागार में जोधपुर जिले के विकास को लेकर विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने करीब पांच घंटे तक जोधपुर शहर के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर संबंधित विभागों तथा एजेंसियों से चर्चा की और निर्देश दिए। इस दौरान राजे ने जोधपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं जोधपुर आईआईटी के प्रजेंटेशन भी देखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोधपुर का विकास इस तरह से हो कि यहां का ऐतिहासिक स्वरूप यथावत रहे। यहां के विभिन्न सर्किलों को सुंदर और सुगम बनाया जाए। जोधपुर के पार्कों के विकास पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इनमें लगाए जाने वाले पौधे यहां की जलवायु के अनुकूल हों। इसके लिए उन्होंने विभिन्न स्थानों पर डवलप किए गए उद्यानों को जाकर देखने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बस क्यू शेल्टर निर्माण में भी सिटी के हैरिटेज का ध्यान रखा जाए। स्वच्छता व विकास के लिए भी गंभीरता के साथ काम करें।
मुख्यमंत्री ने जोधपुर में गणतंत्र दिवस के आयोजन से पूर्व शहर की स्वच्छता व सौंदर्यीकरण के कार्य पूरे करने की स्पष्ट हिदायत दी। उन्होंने सीवरेज व वाटर लोगिंग, डोर टू डोर कलेक्शन योजना की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोधपुर-रामदेवरा सडक़ मार्ग का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। यह काम रामदेवरा मेला आने से पूर्व पूरा होना चाहिए।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

यह भी पढ़े

Web Title-should be made development and beautification in the Jodhpur : CM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vasundhara raje, chief minister, development, beautification, jodhpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved