• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

1 करोड़ की शराब जब्त, साल की सबसे बड़ी कार्रवाई

उदयपुर। जिले के भींडर थाना क्षेत्र में पानुद गांव के जंगलों में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर 2000 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब की कीमत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई है। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त बालमुकुंद असावा ने बताया कि विभाग को मुखबिर से सुचना मिली थी कि पानुद गाँव के जंगलों में अवैध रूप से शराब की पेटियां गोदामों में रखी गई हैं। इस सूचना पर आबकारी विभाग और भींडर थाना पुलिस की टीम ने पानुद गांव के जंगलों में दो अलग-अलग जगह बने गोदामों पर छापेमारी की कार्रवाई की। इस कार्रवाई में करीब 2 से ढाई हजार पेटियां अंग्रेजी शराब और बीयर की बरामद हुई हैं। असावा ने बताया की टीम ने इन दोनों ही गोदाम के मालिकों का पता लगा लिया है और अब शराब के इस अवैध कारोबार के सरगना तक पहुंचने के लिए जांच शुरू कर दी है। असावा ने बताया कि अवैध शराब की कार्रवाई में ये इस साल की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है, जहां एक ही दिन में 1 करोड़ रुपए से भी ज्यादा कीमत की शराब को जब्त किया गया है। इस जब्त शराब को देर रात पुलिस टीम के सहयोग से ट्रकों में डाल कर भींडर थाना पहुंचाया गया।

500-1000 के बंद नोट अवैध करार देने को अब कानून बदलेगी सरकार

यह भी पढ़े

Web Title-seized alcohol of 1 crore in udaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: seized, alcohol, 1 crore, udaipur, udaipur news, news of udaipur, news of jaipur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved