जयपुर। ललित कला अकादमी में शुक्रवार को एक्सपोसिशन ग्रुप शो ऑफ पेंटिंग्स एंड स्कल्पचर प्रदर्शनी की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई। मुख्य अतिथि आर्किटेक्टर संगीता मैथिली, सीनियर आर्टिस्ट रणजीत सिंह चूड़ावाला, आरबी गौतम के साथ वरिष्ठ चित्रकार विद्यासागर उपाध्याय भी मौजूद रहे। [@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]
प्रदर्शनी में स्कल्पचर और पेंटिंग्स के माध्यम से कृष्ण भक्ति और प्रकृति में नारी के चित्रण का बेहद खूबसूरत आकार प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा त्रिकोण और आयत की आकृति को आयल पेंट के जरिये कैनवास पर ग्लोबल वार्मिंग के रूप को बड़ी ही सादगी के साथ उकेरा है।
छह दिवसीय इस प्रदर्शनी में आर्टिस्ट अमित काला, भवानी शंकर शर्मा, हंसराज कुमावत, हरिराम कुम्भावत, लाल चंद मारोठिया, लक्ष्मी नारायण नगा, नाथूलाल वर्मा, आरबी गौतम, राजेन्द्र मिश्रा, रंजीत सिंह चूड़ावला, रवि कांत शर्मा, शीतल चितंगिया शेवत गोयल और विनोद भारद्वाज ने अपनी कला को प्रदर्शित किया है।
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
कर्नाटक: पीएम मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा में सेंध, एक गिरफ्तार
भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने पूछा, क्या राहुल के लिए अलग कानून बने
Daily Horoscope