• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तीन दिनों से है बंद पीएनबी बैंक, ग्रामीण परेशान

Punjab National Bank have three days off, rural upset - Alwar News in Hindi

खैरथल । समीपवर्ती ग्राम हरसौली में गत तीन दिनों से पंजाब नेशनल बैंक पर ताला होने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं । मौके पर मौजूद ग्राम के सरपंच हरीराम सैनी ने बताया कि नोट बन्दी के बाद से इस बैंक में कैश नहीं, जिससे लोगों को पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बैंक मैनेजर का बेरुखे व्यवहार के चलते लोगों को धक्का मार कर बाहर निकाल देता है ।

अगर कोई विरोध करता है तो उसे जाती सूचक मामले में फसाने की धमकी देता है । एक बुजुर्ग दुली चन्द नम्बरदार ने बताया कि लोगों को तीन घण्टे लाईन लगाकर कह दिया जाताहैं, कि आज कैश नही है । पंच मुख्यवीर चौधरी ने कहा कि बैंक मैनेजर का व्यवहार सही नहीं है। गांव के तीन चार लोगों को गलत शिकायत कर पुलिस द्वारा बन्द करा दिया । एक अन्य युवक राजेश खंडेलवाल ने भी पैसे नहीं मिलने से परेशान होने की जानकारी दी । गौरतलब है कि हरसौली ग्राम पंचायत अलवर जिले की सबसे बड़ी पंचायत है ।आसपास के लगभग 40 गावो का लेन देन यहां से होता है, और लगभग पचास हजार खाते यहां की पंजाब बैंक में है । लेकिन वर्तमान तक सरकारी घोषणा के अनुसार लोगों को पैसे नहीं मिल पाने से लोग बेहद परेशान है । तिजारा से पैसे निकालने आई एक महिला बच्ची देवी ने बताया कि में बैंक में आज चौथी दफा आई हूं । लेकिन बैंक बन्द होने से पैसे नहीं मिलने से बड़ी दुखी हूं । बताया जा रहा है कि शाखा प्रबंधक ने हरगोविंद मौर्य ने असामाजिक तत्वों का हवाला देते हुये बैंक को बंद रखा हुआ है

[@ ऐसा क्या हुआ कि पुलिसकर्मी लगा रहे एमडीएम अस्पताल में झाड़ू]

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab National Bank have three days off, rural upset
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab, national, bank, days, off, rural, upset, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved