नई दिल्ली। रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधू और महिला कुश्ती में पहली बार ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक, जिम्नास्ट दीपा कर्माकर और शूटर जीतू राय को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार ने नवाजा गया है।
राजीव गांधी खेल रत्न--
रियो ओलंपिक में दमदार प्रदर्शन करने वाली देश की तीन महिला खिलाडिय़ों को देश के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा शूटर जीतू राय और रियो ओलंपिक में पहली बार हिस्सा लेने वाली भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्माकर को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया। पीवी सिंधू रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल लेने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं। तो भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने भी रियो ओलंपिक में पहली बार ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा। इसके अलावा दीपा कर्माकर रियो में कोई मेडल तो नहीं जीत सकीं। लेकिन अपने प्रोडूनोवा वॉल्ट के जरिए वो फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट बनीं। दीपा मजह कुछ ही अंको से ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूंक गई थी।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope