• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

20 साल से बसी कॉलोनी, पक्की सडक़ भी नहीं

paved roads not in colony in Nagaur - Nagaur News in Hindi

नागौर। शहर के राठौड़ी कुआं क्षेत्र के पास स्थित मेजर करीम नगर मुलभूत सुविधाओं को तरस रहा है। भले ही कॉलोनी को बसे हुए करीब 20 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक यहां पक्की सडक़ भी नहीं है। कॉलोनी के बाशिंदों ने बताया कि राठौड़ी कुआं स्थित विद्यालय के नजदीक से गुड़ला रोड तक करीब पांच सौ मीटर कच्ची सडक़ है। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इस कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। बरसात के समय तो यह समस्या और बढ़ जाती है। लोगों ने बताया कि सडक़ की चौड़ाई करीब 30-35 फीट है। रास्ते के एक ओर किदवई कॉलोनी है। वहीं दूसरी ओर मेजर करीम नगर है। सडक़ से सैकड़ोंं लोग गुजरते हैं। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पक्की सडक़ की मांग अरसे से करते आ रहे हैं लेकिन, इस समस्या को लेकर कोई गंभीर नहीं है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन, किसी ने ध्यान नहीं दिया। कॉलोनीवासियों को बरसात में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

[@ चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद]

यह भी पढ़े

Web Title-paved roads not in colony in Nagaur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: paved, road, colony, nagaur, news of nagaur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, nagaur news, nagaur news in hindi, real time nagaur city news, real time news, nagaur news khas khabar, nagaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved