• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नोटबंदी सबसे बडा घोटाला : चिदंबरम

नई दिल्ली। नोटबंदी को लेकर पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने सरकार पर हमला बोला है। चिदंबरम ने नोटबंदी को इस वर्ष का सबसे बडा घोटाला बताया है। चिदंबरम ने कहा कि नोटबंदी गरीबों पर हमला है। साथ ही चिदबंरम ने आरबीआई के आंकडों का हवाला देते हुए कहा कि खोदा पहाड निकली चुहिया। चिदंबरम ने कहा कि अगर बैंकों में 15 लाख 44 करोड की करंसी वापस आ गई तो इसे क्या कहेंगे। गौरतलब है कि संसद में विपक्ष पहले भी इस बात को लेकर हमला बोल चुका है। संसद में विपक्ष ने कहा कि बैंकों में करीब 12 लाख करोड रुपया जमा हो चुका है तो कालाधन कहां हैं। चिदुंबरम ने कहा कि नोटबंदी से ना तो कालेधन पर कोई असर पडा है और ना ही भ्रष्टाचार रूका है। चिदबंरम ने कहा कि नोटबंदी सीधे-सीधे गरीबों पर हमला है। चिदंबरम ने कहा कि देश में 45 करोड की आबादी रोजाना मजदूरी पर आधारित है। नोटबंदी कर सरकार ने उन 45 करोड लोगों की कमर तोड दी है। साथ ही चिदंमबरम ने कहा कि नोटबंदी का असर अमीरों पर पडेगा, यह सिर्फ एक भ्रम है। अमीर लोगों को नोटबंदी से कोई चिंता नहीं है और ना ही अमीर लोग बैंकों की लाइनों में लगे हुए हैं।
-> पेट्रोल-डीजल के डिजिटल पेमेंट पर सोमवार रात से 0.75% छूट

यह भी पढ़े

Web Title-P Chidambaram says Note ban is biggest scam, an illusion that all hurt the poor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: note ban, p chidambaram , note ban is biggest scam, note ban an illusion, note ban hurt the poor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved