• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनएसएस के विद्यार्थी गणतंत्र दिवस की परेड के लिए चयनित

NSS students selected for the Republic Day parade - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। राज्य स्तरीय गणतंत्र परेड के लिए एक सौ स्वयंसेवियों का चयन किया गया है, इस बावत सुजानपुर में एनएसएस का राज्य स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश भर से करीब तीन सौ एनएसएस के स्वयंसेवियों ने भाग लिया है। शिविर का समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने चयनित स्वयंसेवियों को सम्मानित भी किया गया। राजेंद्र राणा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए तैयार किया जाता है इसके साथ ही एनएसएस विद्यार्थियों को समाज सेवा तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की प्रेरणा भी देती है। उन्होंने कहा कि एनएसएस का विद्यार्थियों के व्यक्ति निर्माण और सर्वांगीण विकास में भी अहम योगदान है। समाज निर्माण में एनएसएस की अहम भूमिका रहती है तथा इससे विद्यार्थियों में राष्ट्र सेवा की भावना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ समाज सेवा के अन्य कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि देश और समाज सही दिशा में आगे बढ़ सके। इससे पहले प्रदेश एनएसएस समन्वयक दलीप सिंह ठाकुर ने कि जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में प्रदेश भर से चुने हुए 150 लड़के व 150 लड़कियां भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि शिविर से कुल 100 स्वयं सेवी जिसमें 50 लड़के और 50 लड़कियां राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड शिमला के लिए चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 7100 स्वयंसेवी पंजीकृत हैं तथा इस वर्ष छह युवा नेतृत्व शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें 300 उत्कृष्ट स्वयंसेवियों का प्रदेश स्तरीय शिविर के लिए चयन किया गया था और अब इस शिविर में चयनित विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय परेड में भाग लेने का मौका मिलेगा।

[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]

यह भी पढ़े

Web Title-NSS students selected for the Republic Day parade
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nss, students, selected, republic, day, parade, hamirpur news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved