कानपुर। कानपुर के सांसद डॉ. मुरलीमनोहर जोशी का जन्मदिन गुरूवार बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। शहर के साउथ इलाके में स्थित हमीरपुर रोड के आकर्षण गेस्ट हाउस में जिला ईकाईयों द्वारा सांसद की लम्बी उम्र के लिए रूद्राभिषेक का आयोजन हुआ। [@ खास खबर EXCLUSIVE: समाजवादी पार्टी की टाइमलाइन, कब और कैसे हुआ विवाद ?]
जिसमें भारी संख्या में पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों ने पहुंचे और रूद्राभिषेक में शामिल हुए। पुरोहित गोपीकृष्ण एवं उनके साथीजनों की टोली ने डॉ. जोशी द्वारा रूद्राभिषेक कराया गया। इस दौरान सभी आगंतुकों को चन्दन का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
डॉ. जोशी को कानपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता के साथ जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने उनके 84वां जन्मदिवस के मौके पर 21 किलो की माला पहनाकर अभिनन्दन किया और मॉं सरस्वती का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान सांसद को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।
यहां पर महापौर जगतवीर सिंह द्रोण, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह चौहान, पूर्वमंत्री प्रेमलता कटियार, विधायक सलिल विश्नोई, रघुनन्दन भदौरिया, सत्यदेव पचौरी, नीलिमा कटियार, जिलाध्यक्ष कानपुर दक्षिण अनीता गुप्ता, जिलाध्यक्ष कानपुर उत्तर सुरेन्द्र मैथानी, मंत्री संजय कटियार, पूनम द्विवेदी, सरन तिवारी, मनोज राठौर उपाध्यक्ष संदीपन अवस्थी, अचल गुप्ता, महामंत्री शिवराम सिंह, मनीष मिश्रा, राकेश तिवारी, मणिकान्त जैन, नीरज चतुर्वेदी, संतोष जायसवाल, शिवशंकर सैनी, चिन्ता सिंह चन्देल, नवाब सिंह गौतम, अमिता तिवारी, रीता शास्त्री, विशाल बाजपेई, गायत्री उमराव आदि सहित भाजपा कानपुर उत्तर व दक्षिण इकाई के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
खिलाड़ियों को भी सम्मानित
राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में पदक पाने वाले खिलाडियों को डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी द्वारा सम्मनानित किया गया। सम्मान पाने वालों में सत्येन्द्र यादव को तलवारबाजी में, रूचि सैनी को टेबल टैनिस, सानिया दानिश व साहनी मुखर्जी को एथलेटिक्स, रूखसार बानो को मुक्केबाजी, एथेलेटिक्स कोच दिनेश भदौरिया ने पुरस्कार मिलने पर खुशी व्यक्त की।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope