• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

150 से अधिक क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की कारवाई

More than 150 clinics at the health departments action - Kangra News in Hindi

धर्मशाला। जिला में बिना पंजीकरण के चल रहे क्लीनिकों पर की गई कार्रवाई के बाद इन क्लीनिकों के संचालक सही रास्ते पर आना शुरु हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 100 संस्थानों और लैबस ने पंजीकरण के लिए विभाग के पास आवेदन कर दिया है। जिला कांगड़ा स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राणा ने बताया कि गत दिनों स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवैध रुप से चल रहे क्लीनिकों के खिलाफ अभियान शुरु किया था, जिसमें 150 से अधिक क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसमें विभाग ने कुछ क्लीनिकों को सभी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा था, जबकि कुछ क्लीनिकों को सीज किया गया था। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अभियान को जारी रखे हुए है जिसमें बिना पंजीकरण के चल रही लैबस व क्लीनिकों को चयनित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला में ब्लॉक स्तर पर पंजीकृत क्लीनिकों व लैबस की सूचि तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि बीएमओ के माध्यम से जिला कांगड़ा के सभी क्षेत्रों से क्लीनिकों और लैबस की सूचि मंगवाई गयी है तथा जो क्लीनिक और लैबस पंजीकृत नहीं होंगे और वे स्वास्थ्य विभाग के तय मापदंडों को पूरा नहीं करते हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया स्वास्थ्य विभाग उन क्लीनिकों व लैबस को किसी भी कीमत पर चलने नहीं देगा जो बिना पंजीकरण के है तथा लोगों के स्वास्थ्य के साथ खेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक औपचारिकताओं के निरीक्षण के बाद इनमें से अब तक 52 क्लीनिकों और 6 लैबस को चलाने के लिए विभाग ने स्वीकृति दे दी है तथा पिछले एक माह में स्वास्थ्य विभाग ने 52 क्लीनिक और 6 लैब को पंजीकृत किया गया है। डा. आरएस राणा ने जिला की जनता से भी आग्रह किया है कि वे ऐसे क्लीनिकों में जाकर ईलाज न करवाएं तथा उन्हें अगर ऐसे क्लीनिकों की सूचना है तो वे शीघ्र इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे ताकि उस क्लीनिक संचालक के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा सके।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

यह भी पढ़े

Web Title-More than 150 clinics at the health departments action
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: clinics, health, department, action, kangra news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kangra news, kangra news in hindi, real time kangra city news, real time news, kangra news khas khabar, kangra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved