• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधायक ने किया आश्रय स्थल का लोकार्पण, 25 लाख आई लागत

MLA inaugurated the shelter in Bundi - Bundi News in Hindi

बूंदी। राज्य सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अन्तर्गत नगर परिषद द्वारा देवपुरा क्षेत्र में 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित आश्रय स्थल का लोकार्पण समारोह शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अशोक डोगरा, विशिष्ट अतिथि भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल रहे। अध्यक्षता नगर परिषद सभापति महावीर मोदी ने की। इस मौके पर विधायक डोगरा ने कहा कि राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में जगह-जगह सुविधायुक्त आश्रय स्थल का निर्माण कराया है। इसमें महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग कमरे की व्यवस्था भी की गई है। वहां रहने वाले आश्रितों के मनोरंजन के लिए एलईडी टीवी की व्यवस्था की गई। आश्रय स्थल में प्रवेश के लिए व्यक्ति अपना पहचान-पत्र दिखाकर प्रवेश कर सकता है। कार्यक्रम से पूर्व नगर परिषद आयुक्त, समस्त पार्षद व क्षेत्रवासियों ने अतिथिदयों का माला व साफा बांधकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान आयुक्त अरुणेश शर्मा, भाजयुमो जिला महामंत्री नीरज पांडे, पार्षद रमेश हाडा, संजय भूटानी, संजय पाण्डे, मनीष सिसोदिया, प्रदीप कुमावत, रईस, गौरव वर्मा, मुरली मनोहर, भाजयुमो जिलामंत्री आशीष गोस्वामी, जेईएन जोधराज मीणा, पूर्व पार्षद मोहन कराड, सुरेश नागर, सुमित आर्य, स्टोर कीपर राजेन्द्र नाथावत, सफाई निरीक्षक सुरेश तम्बोली, सफाई प्रभारी सुरेन्द्र तम्बोली, राजकुमार सांगेला सहित क्षेत्रवासी व नगर परिषद कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद राजेश शेरगढिय़ा ने किया।

[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]

यह भी पढ़े

Web Title-MLA inaugurated the shelter in Bundi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mla ashok dogra, inaugurate, shelter, bundi, news of bundi, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, bundi news, bundi news in hindi, real time bundi city news, real time news, bundi news khas khabar, bundi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved