• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कर्नाटक : 93लाख के नए नोट जब्त

कर्नाटक। नोटबंदी के बाद कालेधन को सफेद करने वालों पर सरकार की पैनी नजर है। रोजाना देश के कई हिस्सों में छापेमारी में कालेधन का खुलासा हो रहा है। बडी संख्या में नए नोटों की भी खेप बरामद की जा रही है। प्रर्वतन निदेशालय ने कर्नाटक में छापेमारी कर 93 लाख के नए नोट बरामद किए हैं। साथ ही कालेधन को सफेद करने वाले 7 दलालों को भी गिरफ्तार किया गया है। ईडी के अफसरों ग्राहकर बनकर इन दलालों से कालेधन को सफेद बनाने के लिए संपर्क किया। दलालों को झांसे में लेने के बाद इनको गिरफ्तार किया गया। ईडी के अफसरों ने ग्राहक बनकर कालेधन को सफेद करने वाले दलालों से संपर्क किया। ईडी के अफसरों ने इन दलालों से 500 और 1000 के पुराने नोट नए नोटों में तब्दिल करने को कहा। ईडी के अफसरों ने इनको भरोसे में लेकर डील तय कर ली। डील तय होने के बाद इन दलालों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन दलालों से ईडी ने 93 लाख के नए नोट भी जब्त किए हैं। पूछाताछ में खुलाया हुआ है कि इन दलालों के कुछ बैंक अधिकारियों से संपर्क थे। इन बैंक अधिकारियों की मदद से ही ये दलाल कालेधन को सफेद करते थे। अब ईडी इन बैंक अधिकारियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है।
-> तो पेट्रोल 80, डीजल 68 रूपए लीटर बिकेगा!

यह भी पढ़े

Web Title-Karnataka: ED seizes Rs 93 lakh in new currency notes, seven arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: note ban, ed raid in karnataka, ed seizes new notes of rs 93 lakh, new currency notes, seven arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved