• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

रेलवे लाइन पर अंडरपास के काम के दौरान ढाय गिरने से दो मजदूर दबे

धौलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के दूकांपुरा गांव के पास आगरा से झांसी की तरफ जाने वाले रेलवे ट्रेक पर बनाए जा रहे अंडरपास के लिए खुदाई कर रही जेसीबी मिट्टी की ढाय गिरने के साथ पलट गई। अचानक गिरी मिट्टी में दो मजदूर दब गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने करीब एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों मजदूरो को बाहर निकाला। दोनों घायलो को एम्बूलेंस की मदद से द्वारा डॉ.मंगल सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां मजदूरों की नाजुक हालात बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक राजाखेड़ा बाईपास के पास दूकंापुरा गांव के नजदीक आगरा से झांसी की तरफ जाने वाली रेलवे लाइन पर अंडरपास का काम चल रहा है। नीचे मजदूर काम कर रहे थे और ऊपर जेसीबी मिट्टी की खुदाई कर रही थी। अचानक खुदाई करते समय जेसीबी मिट्टी की बड़ी ढाय के साथ नीचे आ गिरी। इसमें नीचे काम कर रहे मजदूर श्रीनिवास और सोनू मिट्टी की ढाय में दब गए। मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों ने पास ग्रामीणों को आवाज लगाई। ग्रामीणों ने निजी स्तर पर जेसीबी से रेस्क्यू चलाकर दोनों मजदूरों को मिट्टी की ढाय से बाहर निकाला।

[ इस कुण्ड में नहाने से भागते हैं भूत!]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-injured the two workers during the working of underpass
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: injured, two, workers, during, working, underpass , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved