• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में ओरेन ने लगाई कार्यशाला

Industrial Training Institute workshop held by Oren in Shahpur - Kangra News in Hindi

धर्मशाला(कांगड़ा) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में आज संस्थान की महिला प्रशिक्षुओं के लिए प्रतिष्ठित ब्यूटी और वेलनेस संस्थान ओरेन ने एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में महिला प्रशिक्षुओं को हेयर स्टाइल, ब्यूटी और मेकअप के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की सम्भावनाओं और इस क्षेत्र के लिये आवश्यक कौशल एवं तकनीक बारे शिक्षित किया गया । आईटीआई के अनुदेशक प्रदीप कुमार ने इस अवसर पर संस्थान की छात्राओं को कार्यशाला का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालों से प्रशिक्षुओं को सम्बन्धित क्षेत्र की नवीनतम तकनीकें सीखने का सुअवसर मिलता है। उन्हाेंने कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा कौशल विकास मिशन को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है । इस अवसर पर ओरेन के डिवेलपमेंट मैनेजर ऋषि अग्रवाल ने कहा कि युवाओं से बाजार की मांग के अनुरूप कौशल विकास पर ध्यान देने का आग्रह किया । ओरेन की धर्मशाला सेंटर की मैनेजर कुमारी सुनैना ने इस दौरान संस्थान द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कोर्सों के बारे में विस्तार से बताया । कार्यशाला में उपस्थित प्रशिक्षुओं के सामने हेयर फैकल्टी विभाग से विशाल ने जहां स्थानीय प्रशिक्षुओं को हेयर सज्जाए मेकअप फैकल्टी विभाग की सीमा ने मेकअप इत्यादि को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स एवं आवश्यक तकनीक के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अनुदेशक अशोक कुमार एवं अनुदेशक सुनील दत्त भी उपस्थित रहे 2000 का नोट भी होगा बंद,500 का होगा सबसे बडा,250 के भी आएंगे!

यह भी पढ़े

Web Title-Industrial Training Institute workshop held by Oren in Shahpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: industrial, training , institute, workshop, , oren , shahpur, kanfra news, himachal news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kangra news, kangra news in hindi, real time kangra city news, real time news, kangra news khas khabar, kangra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved