• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कबाड़ के नीचे छुपा रखी थी सवा करोड़ की शराब, बाप- बेटा गिरफ्तार

जोधपुर। ग्रामीण पुलिस ने सेना से रिटार्यड एक फौजी और उसके बेटे को ट्रक में अवैध शराब लेकर जाने के आरोप में पकड़ा है। पुलिस को खबर मिली थी कि आरोपी ट्रक में कबाड़ के नीचे अवैध शराब भरकर गुजरात लेकर जा रहे थे। जोधपुर के बोरुंदा के पास पुलिस ने ट्रक को रोका तो उसमे भरे कबाड़ के नीचे शराब के विभिन्न ब्रांड के 1300 कार्टन भरे मिले। ट्रक खाली करने में दो दर्जन पुलिसकर्मियों को आधा दिन का समय लग गया। पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार महावार ने बताया कि सेना से रिटायर्ड फौजी लुधियाना के चीमा तहसील जगराउ निवासी बलवीर सिंह अपने बेटे संदीप सिंह के साथ हरियाणा से अवैध शराब लेकर गुजरात जा रहा था। मेड़ता के रास्ते बोरुंदा की तरफ आते समय यहां तैनात उपाधीक्षक बिलाड़ा सेठाराम बंजारा के नेतृत्व में स्पेशल टीम व बोरुंदा थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने उन्हें रोक पूछताछ की। इस पर उन्होंने बताया कि ट्रक में आर्मी सप्लाई सीएसडी का सामान भरा है। इतना ही नहीं उन्होंने आर्मी सप्लाई की फर्जी बिल्टी भी दिखाई। लेकिन, सूचना पक्की थी तो पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। ट्रक में ऊपर कबाड़ भरा नजर आया, जिसे हटा कर देखा तो भारी मात्रा में शराब के कार्टन भरे मिले। विभिन्न ब्रांड की 1300 कार्टन इस शराब की कीमत करीब सवा करोड़ रुपए आंकी गई। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन पर भारी कर्ज है। जिसे उतारने के लिए उन्होंने अवैध शराब की सप्लाई का रास्ता चुना। [@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

यह भी पढ़े

Web Title-illegal wine of 1.25 crore Hiding under junk , father and son arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: illegal, wine, 1-25 crore, hiding, under, junk, father, son, arrested, jodhpur, news of jodhpur, crime, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved