• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दुकान पर अवैध कब्जा हटाया

Illegal occupation on the shop removed - Mandi News in Hindi

नेरचौक(मंडी)। नेरचौक में अवैध तरीके से कब्जाई दुकान को प्रशासन ने सोमवार को फिर से बंद करवा दिया। तहसीलदार सहित बल्ह पुलिस दल व पार्षद की मौजूदगी में दुकान को सीलबंद किया गया। बता दें कि नेरचौक में चाक का गोहर में जिला बचत समिति ने करीब दर्जन भर दुकानों का निर्माण करवाया है। इसमें से एक दुकान में पिछले कुछ अर्से से एक महिला ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। कुछ दिन पूर्व भी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उक्त महिला से दुकान को खाली करवा लिया था, लेकिन महिला ने फिर दबंगई दिखाते हुए दुकान में लगे सीलबंद ताले को तोड़ कर अपना सामान रख दिया था। इसे लेकर प्रशासन ने बल्ह पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। सोमवार को तहसीलदार ने पुलिस बल सहित पहुंच दुकान पर महिला द्वारा लगाए गए ताले को तोड़ अपना ताला लगा दिया। मोदी जी के लिए आए फूलों का क्या हुआ?

यह भी पढ़े

Web Title-Illegal occupation on the shop removed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: illegal, occupation, shop, removed, mandi, himachal news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved