• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

आईजी ने जब मातहत अफसरों की ली क्लास, रिपोर्ट कार्ड किया पेश

कानपुर। जोन में अपराध समीक्षा करते हुए आईजी जोन जकी अहमद ने मातहत अफसरों की जमकर क्लास ली। आपराधिक मामलों में फतेहगढ़ व कानपुर देहात की स्थिति को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। वहीं अन्य जनपदों में भी अपराधिक घटनाओं की रोकथाम किए जाने को कहा। आईजी जोन ने कैम्प आफिस में समीक्षा बैठक की। कानपुर व झांसी जोन के नौ जनपदों से आए एसएसपी,एसपी मौजूद रहे। समीक्षा करते हुए सबसे पहले आईजी ने फतेहगढ़ में बढ़ते क्राइम ग्राफ पर एसपी को फटकारा और अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कानपुर देहात की स्थिति पर अत्यन्त असंतोष व्यक्त किया। एसपी प्रभाकर चौधरी से अपराध की रोकथाम को लेकर पुलिसिंग की नसीहत दी। घटनाओं के खुलासे पर कानपुर नगर व जालौन पर संतोषजनक रही। तो वहीं औरैया, कन्नौज पीछे रहे। जघन्य अपराधों के खुलासे व रासुका की कार्यवाही को लेकर कानपुर नगर के प्रथम आने पर एसएसपी आकाश कुलहरि की सराहना की। गैंगस्टर मामले में कन्नौज आगे रहा। आईजी इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, फतेहगढ़ कन्नौज व ललितपुर की कार्यवाही पर अंसुष्ट दिखे।

[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]

यह भी पढ़े

Web Title-IG took the class subordinate officers, presented the Report Card
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ig took the class subordinate officers, presented the report card, ig, class, subordinate, officers, presented, report card, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved