• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हार्दिक के न्योते पर नीतीश गुजरात जाएंगे

hardik patel in patna, rides in red beacon car,meets nitish - Patna News in Hindi

पटना। पटेल नवनिर्माण सेना (पनसे)अध्यक्ष हार्दिक पटेल मंगलवार को बिहार की राजधानी पहुंचे और सबसे पहले मुख्यमंत्री आवास जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की। पटना हवाईअड्डे पर समर्थकों ने हार्दिक का स्वागत किया।हवाईअड्डे से हार्दिक लालबत्ती लगी एंबेस्डर कार से मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इस दौरान हार्दिक ने मुख्यमंत्री को 28 जनवरी को सौराष्ट्र में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन में भाग लेने का न्योता दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया। इस बीच हार्दिक ने बिहार में शराबबंदी को एक ऐतिहासिक अैार सार्थक कदम बताया। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए पाटीदार नेता ने कहा कि बिहार में शराबबंदी का कानून लागू है, जो मुख्यमंत्री के द्वारा उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा, शराबबंदी कर उन्होंने राज्य में सामाजिक परिवर्तन किया है। बिहार की जनता आज काफी खुश है। लोगों में खुशहाली और प्रेम का माहौल देखने को मिल रहा है।
इधर, बैठक के बाद जद (यू) के महासचिव के.सी. त्यागी ने बताया कि गुजरात के अलावा मुख्यमंत्री महाराष्ट्र और राजस्थान का भी दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि हार्दिक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अंतरंग बातों में नीतीश को वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में विपक्ष का नेता बताया। त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश और हार्दिक कई बार मंच साझा करेंगे।
हार्दिक के पटना हवाईअड्डा पहुंचने पर उनके समर्थकों और मीडियाकर्मियों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। नीतीश से मुलाकात के बाद हार्दिक पटना में आयोजित पटेल नव निर्माण सेना के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। (आईएएनएस)
पेट्रोल-डीजल के डिजिटल पेमेंट पर सोमवार रात से 0.75% छूट

यह भी पढ़े

Web Title-hardik patel in patna, rides in red beacon car,meets nitish
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hardik patel, patna, red beacon car, nitish, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved