• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

नेशनल फुटबाल गर्ल्स टूर्नामेंट का चौथा दिन

वाराणसी।एस ओ एस हरमन माइनर स्कूल चौबेपुर वाराणसी में चल रहे पाँच दिवसीय सीबीएससी राष्ट्रीय बालिका फुटबाल प्रतियोगिता (नेशनल फुटबाल गर्ल्स टूर्नामेंट) के चौथे दिन के मैच का शुभारंभ आज सुबह 8 बजे प्रधानाचार्य पॉल पी वी के द्वारा किया गया। कल शुक्रवार को देर रात तक खेले गए खेल के नवें मैच में हल्कोन पब्लिक स्कूल मयूर विहार न्यू दिल्ली दीपिका के एक गोल के योगदान से आर्मी पब्लिक स्कूल नोएडा को 1-0 से पराजित किया। दसवाँ मैच राइस मथकोंडापल्ली मॉडल स्कूल मथकोंडापल्ली और संत जोसफ स्कूल भोपाल के बीच गोल रहित रहा। ग्यारहवें मैच में शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल हिसार ने सुमन के 2 गोल के बदौलत लिटिल एंजेल स्कूल ग्वालियर को 5-0 से हराया। बारहवाँ मैच नवरचना स्कूल वडोदरा और वसंत वैलि स्कूल वसंत कुंज न्यू दिल्ली के बीच गोल रहित रहा। तेरहवें मैच में मॉडर्न स्कूल बाराखंभा न्यू दिल्ली ने अनुष्का के एक गोल से रॉयल पब्लिक स्कूल वजीरपुर को 1-0 से हराया। चौदहवें मैच में शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल हिसार ने रिया के एक गोल से मॉडर्न स्कूल वसंत विहार न्यू दिल्ली को 1-0 से हराया। [@ ऐसा क्या हुआ कि पुलिसकर्मी लगा रहे एमडीएम अस्पताल में झाड़ू]

यह भी पढ़े

Web Title-Girls National Football tournaments fourth day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: girls national football tournaments fourth day, girls, national, football, tournaments, fourth day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, real time news, varanasi news khas khabar, varanasi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved