• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फ्लिपकार्ट से ठगी : पांच और आरोपी गिरफ्तार, 25 मोबाइल, तीन महंगी कारें बरामद

कोटा। ऑनलाइन कंपनी फ्लिपकार्ट को धोखाधड़ी कर पचास लाख रुपए से ज्यादा का चूना लगाने के मामले में पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर शनिवार को तीन लग्जरी कारें, 25 मोबाइल और बिल बुकें बरामद की हैं। अनंतपुरा थाना पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल मीणा और धर्मराज मीणा से पूछताछ के बाद मोबाइल खरीदने के आरोप में 4 दुकानदारों सहित पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि श्योपुर मप्र के मूल निवासी और कोटा में रह कर बीटेक कर रहे छात्र राहुल मीणा और धर्मराज मीणा ने फ्लिपकार्ट कंपनी से महंगे मोबाइल ऑर्डर करके कंपनी को खाली बॉक्स मिलने की सूचना देकर लगभग पचास लाख रुपए की ठगी की थी। आरोपियों ने कंपनी से ठगे डेढ़ सौ महंगे मोबाइल बाजार में बेच दिए थे। इस मामले में अनंतपुरा पुलिस सभी आरोपियों और व्यापारियों से पूछताछ के आधार पर बाकी मोबाइल बरामद करने का प्रयास कर रही है। आगे तस्वीरों में देखें...

[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

यह भी पढ़े

Web Title-Flipkart deception: Five more accused arrested, 25 mobile, three expensive cars recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: flipkart deception, five, accused, arrested, 25mobile, three, expensive, cars, recovered, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved