• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निवेशकों के लाखों रुपए लेकर भागे थे, तीन गिरफ्तार

fled with Investors rupees, three arrested - Baran News in Hindi

बारां। बारां समेत कई जगह कंपनी खोलकर लोगों के लाखों रुपए निवेश कराने व बाद में कार्यालय पर ताले लगा भाग निकलने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कंपनी के तीन संचालकों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ मध्यप्रदेश में एक दर्जन समेत राज्य में बारां, झालावाड़ व भरतपुर आदि जगहों पर मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली पुलिस ने इन्हें झालावाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक तथ्यों के अनुसार लोगों के 61 लाख रुपए लेकर फरार होना माना जा रहा है। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी विजयशंकर शर्मा ने बताया कि 27 मई को टीकाराम नरवरिया निवासी सिमलोद हाल शिवाजी नगर की ओर से प्राप्त न्यायिक इस्तगासे के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया था। इसमें बताया गया था कि आरोपितों ने बारां जिले में वर्ष 2009 में बीएनपी इंडिया गु्रप ऑफ कम्पनीज सेक्टर व बीएनपी अलोकिक निर्माण लिमिटेड आदि नामों से कम्पनी चालू कर अपना कारोबार शुरू किया तथा उक्त कम्पनी ने अपने एजेंटों के माध्यम से सेवाएं देकर निवेशकों से लाखों रुपए एकत्रित किए। कुछ समय तक निवेशकों का विश्वास बनाने के लिए समय पर भुगतान किया। इसके बाद वर्ष 2015 में कम्पनी ने शाखा कार्यालय के ताले लगा दिए व निवेशकों के रुपए लेकर फरार हो गए। इस पर प्रकरण दर्ज कर उपनिरीक्षक बद्रीलाल की ओर से अनुसंधान शुरू किया गया था। मामले की जांच के बाद आरोपित केदार नागर निवासी बांदा थाना सुजनेर जिला राजगढ़ (मप्र.), दयानन्द लोधी निवासी पहाड़पुरा थाना जेतपुरकला आगरा (यूपी.) व राघवेन्द्र लोधी निवासी बलवन्तनगर ग्वालियर (मप्र.) को गिरफ्तार किया गया।

[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

यह भी पढ़े

Web Title-fled with Investors rupees, three arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fled, investors, rupees, arrested, baran, news of baran, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved