अभिषेक मिश्रा, लखनऊ। विधानसभा चुनावों
के लिए अखिलेश यादव ने रविवार शाम समाजवादी पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया।
इस मौके पर अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। अखिलेश ने कहा कि हम घोषणापत्र
से आगे बढकर काम करते हैं। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने 5 साल लगातार यूपी
का विकास किया है।
अखिलेश ने
अपने घोषणा पत्र में हर जिले को फोर लेन से जोड़ने, पशु एंबुलेंस की व्यवस्था
करने, कम आय वर्ग के लोगों का मुफ्त इलाज कराने जैसे लुभावने वादे किये। आईए नजर
डालते हैं सपा के घोषणापत्र के कुछ मुख्य बिंदुओं पर...
स्मार्ट फोन के लिए 1.40 करोड़ लोगों का हुआ रजिस्ट्रेशन, सरकार बनने
पर इनका करेंगे वितरण।
एक करोड़ लोगों को एक हजार रुपये मासिक पेंशन का
वादा।
गरीब महिलाओं को जल्दी खाना बनाने के लिए मुफ्त प्रेशर कुकर देने का एलान।
प्राइमरी स्कूल तक के बच्चों को एक लीटर घी मिलेगा।
ये घी कुपोषित बच्चों के बीच होगा वितरण साथ ही उन्हें एक डब्बा दूध भी
दिया जायेगा।
कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल, महिलाओं को
रोडवेज बस में आधा किराया की छूट।
मजदूरों को मध्याह्न भोजन मिलेगा व व्यापारियों को सुरक्षा देंगे।
गांव में पशुओं के बीमार होने पर एंबुलेंस व
डॉक्टर की व्यवस्था।
1.5 लाख से कम वार्षिक आय वाले लोगों का मुफ्त
इलाज।
अल्पसंख्यकों के कौशल विकास के लिए विशेष
योजनाएं लाई जाएंगी।
लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर ऐंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध
कराई जायेगी।
अगली सरकार में अखिलेश मेट्रो में बैठकर बजट पेश
करने जायेंगे।
गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी व समाजवादी किसान कोष की स्थापना होगी।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope