• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किसान को मिला 25 लाख का बिल, होश हुए फाख्ता

Farmer got electricity bill of 25 lakh in nagaur - Nagaur News in Hindi

नागौर। जिले के चौसला गांव में एक किसान को मिला घरेलू बिजली का बिल मुसीबत की वजह बन गया है। यह बिल छोटी-मोटी राशि का नहीं है, बल्कि पूरे 25 लाख बत्तीस हजार पांच सौ इकत्तीस रुपए का है। किसान रामसिंह ने बताया कि अजमेर विद्युत वितरण निगम का कोई भी नुमाइन्दा उनकी परेशानी का हल करने को तैयार नहीं है। उसने घरेलू बिजली कनेक्शन ले रखा है। उनके खाता नम्बर 2217-0501 है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 378 रुपए का बिल आया था और उसे जमा भी करवा दिया था, लेकिन दिसम्बर में 2536531 रुपए का बिल आया है। रामसिंह ने बताया कि जब घर पर बिल आया तो एक बार तो देखकर भौंचक्का रह गया था। बिल 25,36,531 रुपए का है और बिल को न भरने पर जुर्माने समेत बिल की राशि छब्बीस लाख बत्तीस हजार छह सौ पन्द्रह है। यह देखकर दिन का चैन और रात की नींद गायब हो गई है। मकान मालिक ने बताया कि घर में केवल टी.वी और बल्ब जलाता है। फिर भी इतना भारी भरकम बिल आ रहा है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में विद्युत निगम के एईएन गोपालराम काला का कहना है इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। कई बार मीटर रीडिंग गलत दर्ज होने पर ऐसी स्थिति पैदा होती है। मीटर की जांच कर शीघ्र ही ठीक करा दिया जाएगा।

चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद

यह भी पढ़े

Web Title-Farmer got electricity bill of 25 lakh in nagaur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: farmer, got, electricity, bill, 25 lakh, nagaur, nagaur news, news of nagaur, news of jaipur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, nagaur news, nagaur news in hindi, real time nagaur city news, real time news, nagaur news khas khabar, nagaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved