• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

काला धन को लेकर जल्द रिजल्ट देश के सामने आएगा-कलराज

गोण्डा।परिवर्तन यात्रा में भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, प्रदेश मंत्री एवं यात्रा प्रभारी कामेश्वर सिंह, स्थानीय सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह, गोण्डा के जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र द्वारा परिवर्तन रथ का पूजन के साथ यात्रा का शुभारम्भ किया गया। परिवर्तन यात्रा के साथ चल रहे सभी यात्री प्रेमशंकर तिवारी, सुग्रीव, के.के. भट्ट, अशोक पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, सुशील चैरसिया, राधेश्याम, घनश्याम मिश्र, योगेश प्रताप सिंह, शिवेन्द्र मिश्र, अवनीश पाण्डेय, हिमाशु राय, विनोद शर्मा, योगेश उपाध्याय, दुर्गेश अपने-अपने वाहनों पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए। कलराज मिश्र ने जनता को संबोधित करते कहा कि काला धन को विदेशी बैंकों से वापस लाने के लिए कैबिनेट की पहली ही बैठक से एसआईटी का गठन हमारी सरकार ने किया और शीघ्र ही उसका परिणाम देश के सामने आएगा। प्रधानमंत्री द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए नोटबंदी की घोषणा की गयी और देश की जनता से मोदी जी ने 50 दिन थोड़ा कष्ट झेलने की मोहलत मांगी। जनता ने देश बदलने की इस मुहिम को पूरा सहयोग दिया है। इस देश के विरोधी दल के नेता सांसद में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं कर रहे है और जनता को गुमराह कर रहे है। किसानों को आपदा राहत के लिए उ0प्र0 सरकार को केन्द्र ने तीस हजार करोड़ रूपये उपलब्ध कराए किन्तु उ0प्र0 की सरकार उस पैसे को हजम कर गयी। फसल बीमा योजना के लिए राज्य सरकार अभी तक एजेन्सी नहीं तय कर पायी। पूरे प्रदेश में अराजकता का महौल है। माँ-बहनों का सस्म्मान खतरे में है, नौजवानों का भविष्य खतरे में है। विकास कार्य ठप्प है। हम इस स्थिति को बदलना चाहते है और इस परिवर्तन यात्रा के माध्यम से आपसे अपील करना चाहते हैं कि उ0प्र0 को उत्तम प्रदेश बनाने में अपना समर्थन और सहयोग देकर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाइए। इस सभा में पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, राम नरेश रावत, अतुल दीक्षित का सहभागिता रही। 2000 का नोट भी होगा बंद,500 का होगा सबसे बडा,250 के भी आएंगे!

यह भी पढ़े

Web Title-early results of the country will come out black
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: early results of the country will come out black, kalraj, early results, country, come out black, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved