• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

Disaster Management Training Programme - Shimla News in Hindi

शिमला । प्राकृतिक आपदाओं को रोका तो नहीं जा सकता, लेकिन यदि समय रहते आवश्यक सतर्कता बरती जाए तो उससे होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह बात सोमवार को उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने जिला आपदा प्रबन्धन अभिकरण व निगम के कर्मचारियों के लिए 12 से 16 दिसम्बर तक पांच दिवसीय आपदा प्रबंधन कोर्स के शुभारम्भ करते हुए अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि शिमला पहाड़ी क्षेत्र है,जहां बारिश,भूस्खलन तथा भूकम्प जैसी प्राकृतिक आपदाओं का अंदेशा हमेशा बना रहता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रत्येक विभाग को आपदा के घटित होने पर अपने दायित्वों की पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं सीईओ जिला आपदा प्रबंधन अभिकरण सुनील शर्मा ने आपदा प्रबंधन के पांच दिवसीय कोर्स के उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कोर्स का उद्देश्य सभी सम्बद्ध विभागों को आपदा की स्थिति के दौरान किए जाने वाले अपने दायित्वों से जागरूक करवाना है।
उन्होंने कहा कि इस कोर्स में उपस्थित प्रत्येक अधिकारियों व कर्मचारियों को हर प्रकार की आपदा के घटित होने से पूर्व में की जाने वाले तैयारियों के प्रति सचेत रहना है तथा अपनीए अपने परिवार व आसपास के लोगों की रक्षा के लिए भी सुनियोजित तरीके से हमेशा तैयार रहना है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
खास खबर Exclusive :यूपी की सियासत में अर्श पर बेटी,फर्श पर मां

यह भी पढ़े

Web Title-Disaster Management Training Programme
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: disaster, management, training, programme, shimla news, himachal news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved