पटियाला। तेज रफ्तार से आ रही कार एक विद्यार्थी की मौत का कारण बन गई। जानकरी के अनुसार गुरुवार रात पटियाला के भादसों रोड पर बने पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट गाड़ी अपना संतुलन खोने के बाद एक दुकान में जा घुसी। कार में सवार 4 विद्यार्थियों में से तीन की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। [ एक ऐसा गांव जो खुद के दम पर बना रोल मॉडल] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
भादसों चौक पर लोगों ने बताया की गुरुवार रात करीब 11 बजे गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण हादसा हुआ। मृतकों के रिश्तेदारों ने बताया कि हादसे का शिकार हुए तीनों आपस में मित्र थे। पटियाला पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी जरनैल सिंह के अनुसार मृतकों में एक पटियाला से, दूसरा नगल से तथा तीसरा जीरकपुर से है। घायल छात्र कोलकाता का रहने वाला है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope