• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चिंताजनक: राज्य में 20 साल में 8500 प्रतिशत बढ़ गई शराब की खपत

Concern: The consumption of alcohol has increased by 8500 percent in 20 years - Jaipur News in Hindi

जयपुर। पिछले 20 सालों में या तो राजस्थान में शराब पीने वालों की संख्या कई गुना बढ़ गई है या फिर राज्य से शराब की तस्करी बढ़ गई है। राज्य में बिकी शराब के आंकड़े तो यही बताते हैं। गुजरात में शराबबंदी की वजह से हरियाणा और राजस्थान से तस्करी तो होती है, मगर ये आंकड़े दर्शाते हैं कि इस अपराध में 20 सालों में बहुत ज्यादा वृद्धि हुई है। पहली नजर में ये आंकड़ा वाकई में चौंकाने वाला है। 1993 से 2013-14 के बीच राजस्थान में विदेशी शराब की बिक्री करीब 8500 प्रतिशत बढ़ गई है। यानी कभी एक साल में 2033 बल्क लीटर शराब पीने वाले राजस्थानी अब 1.73 लाख लीटर शराब पीने लगे हैं। असंभव-सा दिखने वाला ये आंकड़ा सही है, मगर इसके पीछे का सच कुछ और है। ये सच है तस्करी का। पड़ोसी राज्य गुजरात में शराबबंदी का असर ये है कि राजस्थान से वहां शराब की तस्करी लगातार बढ़ी है। आबकारी विभाग की धरपकड़ के बावजूद तस्करी तो जारी है। पिछले 2 साल से तो राजस्थान पकड़ी गई अवैध शराब की मात्रा के मामले में देश के टॉप-5 राज्यों में बना हुआ है। 27 लाख लीटर से ज्यादा अवैध शराब सिर्फ 2015 में पकड़ी गई। 2000 बल्क लीटर इम्पोर्टेड शराब बिकी थी 1993 में वहीं, 1.73 लाख बल्क लीटर तक पहुंचा 2014 में यह आंकड़ा। वहीं 20 साल में देशी शराब की खपत 1 प्रतिशत ही बढ़ी है।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

यह भी पढ़े

Web Title-Concern: The consumption of alcohol has increased by 8500 percent in 20 years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: concern, consumption, alcohol, increased, 8500 percent, 20 years, jaipur, news of jaipur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved