• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

स्वेटर पहनकर खुद को सर्दी से महफूज महसूस किया बच्चों ने

उदयपुर। दिसम्बर महिने मे सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है , स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों के पास स्वेटर तो दूर ढंग के शर्ट तक नहीं है। ऐसे बच्चों को सर्दी से निजात दिलाने के लिए उदयपुर जिला वैश्य महासम्मेलन द्वारा शुरू किये गये ‘‘ मुहिम सर्द अभियान ’’ के तहत 5000 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किये जाने का कार्य शुरू हो चूका है।

मुहिम सर्द अभियान के लक्ष्य की और बढते हुए महासम्मेलन के अध्यक्ष अनिल नाहर ने बताया कि इस लक्ष्य को पुरा करने के लिए महासम्मेलन के सदस्य निरन्तर स्कूलों मे पहुंचकर बच्चों को स्वेटर बांट रहे है। पिछले 6 दिनों मे महासम्मेलन के सदस्यों ने रा.उ.मा.वि. सुलावास, कुराबड, झावर, सवीना, वाटी, कमोल, सवीना मठ मार्ग, सेक्टर 6 बालिका स्कूल, कृष्णा कोलोनी और तितरडी सहित 17 सरकारी स्कूलों में 1620 बच्चों को स्वेटर वितरित किये जा चूके है। आने वाले कुछ ही समय मे सराडा की चयनित 55 आंगनवाडीयों और झाडोल, कुराबड एवं गोगुन्दा के स्कूलों मे भी बच्चों को स्वेटर वितरित किये जायेंगे। नाहर ने बताया कि मंगलवार को महासम्मेलन के प्रकाश चेचाणी, पंकज तोषनीवाल, दिनेश वेलावत, उषा गुप्ता, गजेन्द्र सामर, आशिष अजमेरा, प्रदीप कचोरिया और अन्य सदस्यों ने रा.उ.मा.वि. सवीना मठ मार्ग, सेक्टर 6 बालिका स्कूल, कृष्णा कोलोनी और सवीना स्कूल मे 350 बच्चों केा स्वेटर वितरित किये गये। राजा भैया के करीबी रहे स्कार्पियो सवार प्रधान को बम और गोलियों से भूंना

यह भी पढ़े

Web Title-children wear sweater felt himself safe from the cold
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: children, wear, sweater, felt, himself, safe, cold, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved