मथुरा। जमुनापार इलाके के सिहोरा गांव में दिनभर चमत्कार की आस में अंधविश्वास भरा नाटकीय घटनाक्रम चला। अंधविश्वास के चलते 1 दिन पूर्व जमीन में दफनाए बच्चे को वापस बाहर निकाल लिया गया। एक माह के मासूम की बीमारी के चलते मौत हुई थी। मौत के बाद परिजनों ने एक दिन पहले ही उसे दफनाया था। [ चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
मृत वच्चे ने दिया जिन्दा होने का स्वप्न
बच्चों के परिजन से बात की तो उनका कहना था कि रात्रि में मृत बच्चे ने परिजनों को स्वप्न दिया कि बच्चा जिन्दा है। परिजनों ने बच्चे को जमीन से निकाला। बच्चे को कब्र से निकल कर परिजन किसी करिश्मे के इन्तजार में मृत बच्चे के शव को लेकर तांत्रिकों के पास गये। शहर के चिकित्सकों को भी दिखाया। कई घंटों तक घटनाक्रम चलने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। आखिर हुआ वही जो भगवान को मंजूर था और बच्चे को फिर से दफना दिया।
जब सिहोरा गांव के लोगों ने बताया कि बच्चे के मुंह से झाग निकले हुए थे। बच्चे का पूरा शरीर नीला पड़ा हुआ है। हमें तो ये सभी किसी का चमत्कार लग रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope