• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिवाली के डेढ़ माह बाद भी नहीं मिला बोनस, इन कर्मचारियों में है नाराजगी

bonus not found even after one and a half months of Diwali, these workers resentment - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नियमित नौकरी करने और बोनस देने की मांग कर रहे ग्रामीण डाक कर्मचारियों को डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी दिवाली का बोनस नहीं मिला है। इससे नाराज कर्मचारी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के नेतृत्व में ये कर्मचारी मुख्य डाकघरों के सामने बोनस देने की मांग कर रहे हैं और नारेबाजी के साथ चीफ पोस्ट मास्टर जनरल को इस संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे। संघ के अनुसार ये बोनस दिवाली के एक सप्ताह के भीतर ही दिया जाना था। कुछ जिलों के ग्रामीण डाक सेवकों को बोनस मिल गया है लेकिन, अधिकतर कर्मचारी अब भी इससे वंचित हैं। इस स्थिति में कई बार डाक विभाग को सूचना दी गई तथा पत्र भेजे गए लेकिन, विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है। विभाग की ओर से बरती गई इस लापरवाही से खफा हुए कर्मचारियों ने अपने—अपने क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय किया है। इन कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने इस बार कोई सकारात्मक निर्णय नहीं दिया तो कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। डाक कर्मियों की प्रमुख मांगों में केंद्रीय कर्मचारियों की तरह बोनस देने, सातवें वेतन आयोग में शामिल करने, नियमित कर्मचारी का दर्जा देने, वर्दी और पहचान पत्र जारी करने की मांग कर रहे ग्रामीण डाक कर्मचारी आज पंच—सरपंचों से भी मिलेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि ये पांच मांगे है जिस पर सरकार का वादा चाहिए।

File Pic

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

यह भी पढ़े

Web Title-bonus not found even after one and a half months of Diwali, these workers resentment
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bonus, found, diwali, worker, resentment, india post, jaipur, news of jaipur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved