• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बोगधार स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

Bogdhar annual awards ceremony held at the school - Sirmaur News in Hindi

नाहन। मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने सिरमौर जिला की रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अतंर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोगधार में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर विनय कुमार ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता प्रदान कर रही है ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रह सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उनके घर द्वार के समीप गुणवता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा नए शिक्षण संस्थान खोले जा रहे है या स्तरोन्नत किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि गत चार वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा रेणुका विधानसभा क्षेत्र में लगभग 70 नए स्कूल खोले गए या स्तरोन्नत किए गए। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ पाठशाला में होने वाले खेलकुद, सांस्कृतिक तथा अन्य गतिविधियों में भी अवश्य भाग लें, जिससे उनका सर्वागिण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को मन लगाकर मेहनत से शिक्षा ग्रहण करते हुए अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करना चाहिए ताकि भविष्य में जिस भी क्षेत्र को चुने उसमें कामयाब हो सके। उन्होंने कहा आज के विधार्थी कल का भविष्य है तथा अध्यापकों से इन्हें एक बेहतर शिक्षित नागरिक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य बेलमंती पुण्डीर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य यशपाल चौहान, ब्लॅाक कांग्रेस अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय सिंह पुण्डीर, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव मित्र सिंह तोमर, बीडीसी सदस्य मोहन लाल आजाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजुद थे।

[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]

यह भी पढ़े

Web Title-Bogdhar annual awards ceremony held at the school
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bogdhar, annual, awards, ceremony, school, sirmaur news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sirmaur news, sirmaur news in hindi, real time sirmaur city news, real time news, sirmaur news khas khabar, sirmaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved