• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीकानेर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को बंद करने की कवायद

Bikaner Directorate of Elementary Education to close exercise - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। पिछले वर्षों में प्रदेश के बीस हजार स्कूलों को माध्यमिक शिक्षा में मर्ज करने के बाद अब राज्य सरकार बीकानेर के प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को बंद करने की तैयारी कर रही है। पिछले कुछ समय में जारी आदेशों से ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं, जिसमें प्रारंभिक शिक्षा के प्रशासनिक नियंत्रण को माध्यमिक शिक्षा को हस्तांतरित करने की बात सामने आई है। इसमें पीईईओ को पंचायत के सभी स्कूलों का प्रशासनिक नियंत्रण देने को महत्वपूर्ण कारण माना जा रहा है। हालांकि स्पष्ट रूप से राज्य सरकार ने ऐसे कोई निर्देश नहीं दिए हैं लेकिन अधिकारी दबी जुबान से इन कारणों को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को मर्ज करने की कड़ी बता रहे हैं। इसके अलावा अप्रेल से सर्व शिक्षा अभियान के बजट पर असमंजस होने पर डेढ़ लाख शिक्षकों की वेतन व्यवस्था रमसा के माध्यम से करने के बाद इस पर मुहर लग सकती है। बचत को देख रही सरकार प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को मर्ज करने के बाद उठने वाले विरोध के मद्देनजर सरकार फूंक - फूंक कर कदम रख रही है। माध्यमिक शिक्षा के संस्था प्रधानों के प्रशासनिक नियंत्रण में प्रारंभिक शिक्षा के सभी स्कूलों को सौंप दिया गया और किसी को पता तक नहीं चला।

[# इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Bikaner Directorate of Elementary Education to close exercise
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner directorate, of elementary education, to close exercise, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved