• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

कश्मीर पर पाक को अब यूएन से तगड़ा झटका, लिया भारत का पक्ष

संयुक्त राष्ट्र। कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र से करारा झटका लगा है। यह झटका ऐसे वक्त लगा है जब बुधवार को ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा था कि इस्लामाबाद की विदेश नीति की बुनियाद कश्मीर है। इसी के साथ नवाज शरीफ ने इस मामले में संयुक्त राष्ट्र और अन्य देशों से हस्तक्षेप करने की अपील की थी। कश्मीर में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद पैदा हुए हालात का हवाला देते हुए पााकिस्तान वहां मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगा रहा था। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मुद्दा है। इस मामले में कोई तीसरा पक्ष हस्तक्षेप नहीं करेगा। संयुक्त राष्ट्र के इस रुख से जाहिर है पाकिस्तान के कश्मीर कार्ड को उसने खारिज कर दिया है। पाकिस्तान खुलकर कश्मीर मामले में संयुक्त राष्ट्र से हस्तेक्षप की मांग करता रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा था कि कश्मीर संयुक्त राष्ट्र का अधूरा एजेंडा है। शरीफ हमेशा से कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाते रहे हैं। हालांकि हर बार उन्हें झटका लगा है।

यह भी पढ़े

Web Title-Big jolt to Pakistan on Kashmir from UN, says- not third party can interfer in the matter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: big jolt, pakistan, kashmir issue, un, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved