• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ब्लैकमनी: पकड तो सकेगी लेकिन अब जानकारी नहीं दे पाएगी दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली। अब दिल्ली पुलिस ब्लैकमनी बरामद होने पर प्रेस कांफ्रेस कर कुछ भी नहीं बता पाएगी। वित्त मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को प्रेस कांफ्रेेस कर ब्लैकमनी की जानकारी देने पर रोक लगा दी है। गृह मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से इस बाबत पत्र प्राप्त होने पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर को यह आदेश दिया। गृह मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की सभी यूनिटों को हिदायत दे दी गई कि ब्लैकमनी की बरामदगी के बारे में अब मीडिया को कोई खबर नहीं बताई जाएगी। इतना ही नहीं ब्लैकमनी बरामद होने पर प्रेस कांफ्रेस कर इसकी जानकारी देने वाले पुलिस अफसर पर सख्त कार्रवाही होगी। वित्त मंत्रालय ने यह बैन दिल्ली पुलिस के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद लगाया है। ब्लैकमनी बरामदी पर दिल्ली पुलिस की प्रेस कांफ्रेस करने से इनकम टैक्स विभाग को भी परेशानी हो रही थी कि बरामद कराई जा रही रकम का खुलासा क्यों किया जा रहा है।
आयकर विभाग रकम की बरामदगी को पूरी तरह सीके्रट रखना चाहता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने वित्त मंत्रालय से इस बारे में दिल्ली पुलिस की शिकायत की।

[@ ऐसा क्या हुआ कि पुलिसकर्मी लगा रहे एमडीएम अस्पताल में झाड़ू]

यह भी पढ़े

Web Title-Ban on Delhi police press conference after blackmoney seize
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: note ban, blackmoney, ban on delhi police press conference, press conference over blackmoney seize, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved