• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

डिकॉय कार्रवाई में भ्रूण लिंग जांच में लिप्त दलाल गिरफ्तार

जयपुर /श्रीगंगानगर । राजस्थान राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ एवं हरियाणा के सिरसा जिले की पीसीपीएनडीटी इकाई ने शनिवार को श्रीगंगानगर में डिकॉय कार्रवाई की एवं भ्रूण लिंग जांच कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक दलाल को बीस हजार की डिकॉय राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी नवीन जैन ने बताया कि दलाल अमरसिंह (30) पुत्र जयमल मेघवाल निवासी पंजाब को गिरफ्तार कर उससे 20 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं। यह दलाल श्रीगंगानगर के लालगढिय़ा हॉस्पिटल में सहायक के पद पर काम करता है। हॉस्पिटल से संबंधित चिकित्सक से पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई की टीम में पीबीआई थाना के इंचार्ज सीआई सीताराम, एसआई विक्रम सेवावत, देवेंद्र सिंह, लालूराम, सिरसा टीम के डॉ. विरेश भूषण, डॉ. बुधराम व डॉ. हरसिमरण सिंह सहित अन्य शामिल हैं। चिकित्सा मंत्री ने दी डिकॉय पर बधाई

[@ चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद]

यह भी पढ़े

Web Title-arrested the Brokers involved in the fetal gender investigation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arrested, brokers, involved, fetal gender investigation, decoy operations, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved