• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इलाहाबाद के मिनी गुंडों पर कसने लगा पुलिस का शिकंजा

इलाहाबाद। विधानसभा चुनाव के लिये तैयारियां शुरू कर दी गई है । जिसके तहत पुलिस शहर के मिनी गुंडो पर लगाम के लिये शिकंजा कस रही है । पुलिस बदमाशों और अन्य आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की तलाश जाल बिछा रही है। जबकि जिले में इधर-उधर घूम रहे 163 मिनी गुंडों पर शिकंजा कसते हुए 110 जी सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की गई है। अब इन अपराधियों को मजिस्ट्रेट की ओर से नोटिस जाएगी। फिर वह कोर्ट में उपस्थित होकर शपथ पत्र देंगे और मुचलका भरकर अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे। गौरतलब है कि पुलिस रिकार्ड के मुताबिक कोतवाली के गुल्ली, अतरसुइया के अरशद उर्फ नाटे, कीडगंज के अर्पित मिश्रा, शाहगंज के अब्दुल्ला उर्फ दुलारे, मुट्ठीगंज के अमित जायसवाल, कर्नलगंज के बिंदा समेत डेढ़ सौ से अधिक अपराधियों के खिलाफ सख्ती शुरू हुई है। सभी थानेदार, गुंडा व गैंगेस्टर की फेहरिस्त में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी शुरू कर रहे हैं। [@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

यह भी पढ़े

Web Title-Allahabad police began to tighten the screws on the mini-hooligans
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: allahabad, allahabad police, mini-hooligans, screws on the mini-hooligans, police began to tighten the screws, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved